बड़ी सफलता: 6 आतंकी गिरफ्तार,देश में अभी भी 20 आतंकियों के छुपे होने की सम्भावना

बीते दिन मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसके चलते कल 6 आतंकीयों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में लिए गए आतंकियों से शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि ये देश को बम से दहलाने की साजिश रच रहे थे। क्यूंकि आतंकियों के पास से  दो किलो आरडीएक्स, दो हथगोले, दो इटेलियन पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। ये सभी आपराधिक सामग्री प्रयागराज से बरामद की गई है। यहां से गिरफ्तार आतंकी जीशान व विस्फोटक को दिल्ली लाया जा रहा है। इतनी मात्रा में विस्फोटक मिलने से सुरक्षा एंजेसियों के कान खड़े हो गए हैं। 
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि आरडीएक्स व हथगोले पाकिस्तान से भारत आए हैं। अभी तो विस्फोटक व हथियार एकत्रित हो रहे हैं।  पाकिस्तान से अभी और विस्फोटक व हथियार आने थे। विस्फोटक व हथियारों को लाने-जे जाने का काम चल रहा था। साथ में जिन जगहों पर बम धमाके करने थे उन जगहों की रैकी जा रही थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि ये आतंकियों का एक मोड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। शुरूआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि आतंकियों के कई मोड्यूल अभी देश में हैं। 
खबरें है कि अभी भी देश में 15 से 20 आतंकी और छुपे हो सकते हैं। आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे देश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आतंकियों ने शुरूआती पूछताछ में खुलासा किया है कि उनको देश में दिल्ली समेत मेट्रो शहरों में सीरियल बम धमाके करने थे। ओसामा व जीशान बम भी तैयार कर रहे थे। अभी तक इन्होने दो आईडी बम तैयार भी कर लिए थे। सभी से बातचीत में पता चला है कि आतंकियों को राजनेताओं समेत कई धार्मिक नेताओं की टारगेट किलिंग करनी थी। ये भी बात भी सामने आ रही है कि दिल्ली के बाद अयोध्या समेत यूपी इनके आतंकियों के निशाने पर थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *