करन जौहर की दिल्ली सरकार से अपील,कहा सिनेमा घर खोलें

दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार तेज़ी दिखा रहा है। राज्य के लिए दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। ऐसे में कोरोना के मामलों में गिरावट लाने के लिए सरकार ने विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। जिसके चलते 28 दिसंबर से दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। वहीं फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की रिलीज को भी पोस्टपोन कर दिया है। टाल दी है।आपको बतादें की इसी कड़ी में बीते 30 दिसंबर को, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के सदस्यों ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ बैठक भी की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में सिनेमाघरों को फिर से खोलने की मांग की। वहीं अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी दिल्ली सरकार से थिएटर्स को खोलने की अपील की करते हुए ट्वीट में लिखा, “हम दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों को संचालित करने की अनुमति देने का आग्रह करते हैं। अन्य जगहों की तुलना में सिनेमाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग की ज्यादा अच्छी व्यवस्था की जा सकती है। इसलिए सरकार इसपर कृपया विचार करे और उन्हें खोलने की अनुमति प्रदान करे। 

इस मांग पर लोग कर रहे ट्रोल –हालाँकि करण जोहर इस मांग को लेकर सोश्सला मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं और लिखा है कि  ‘ताकि आप लोगों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर पैसा कमा सकें? आपकी इंडस्ट्री के लोग कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *