बेटे ने अपने ही माँ बाप को चाक़ू से गोदा, नहीं हुआ अफ़सोस

मेरठ : कहते हैं खून के रिश्ते दुनिया के सभी रिश्तों से ऊपर होते है, ईमानदार होते है लेकिन ये क्या खून के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना यूपी के मेरठ से है जहां 22 साल के आर्यन ने खून के रिश्ते को भी अपमानित कर डाला और अपने ही जन्म देने वाले माँ पिता की हत्या कर दी। जिस इकलौते बेटे को बड़े लाड-प्यार से पाला उसी जिगर के टुकड़े ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी फिर मां को भी मौत के घाट उतार दिया।

हत्यारोपी आर्यन ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने तब तक दोनों पर वार किए, जब तक उनकी सांस बंद नहीं हुई। फिलहाल घर में दादा -दादी और आर्यन की इकलौती बहन रह गई है, जिसका रो रोकर  बुरा है और बेहोश हो रही है, फिलहाल आर्यन ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं लग सका है। लेकिन आर्यन के चेहरे पर कोई शिकन नहीं देखी गई उसके दोस्त और उसे पुलिस ने हिरासत में लेलिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *