नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। कल चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियों ने प्रदेश के चुनाव में जीत का दावा किया है। जहां कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सूबे के दौरे पर थीं. वहीं आज भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह यहां पहुंच रहे हैं।
इस बीच आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है जबकि 19 अक्टूबर को पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीख 12 नवंबर तय की गई है। इसका मतलब यह है कि नये कांग्रेस अध्यक्ष के सामने पहली ही चुनौती से पार पाने के लिए एक महीने से भी कम का समय रह जाएग। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेश इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में यह बैठक हुई जिसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव कराने की निर्वाचन आयोग की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद यह बैठक हुई जिसके कई क़यास लगाये जा रहे हैं.
गृहमंत्री अमित शाह मिले पीएम मोदी से,चुनावों पर नज़र

