भारतीय जनता पार्टी से निलंबित हुई नेता नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में यह कार्रवाई हुई है। जिसके बाद उन्हें आगामी 22 जून तक पेश होना है। पार्टी द्वारा एक्शन लिए जाने के बाद नुपुर ने अपना विवादित बयान वापस। भगवान शिव के लगातार मजाक उड़ाए जाने और उनका अपमान होता देख उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया दे डाली थी। नुपुर ने स्पष्ट कहा था कि अगर उनके बयान से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों तो वह क्षमा प्रार्थी हूँ।
नुपुर शर्मा की सुरक्षा बढ़ी
धर्म विशेष पर विवादित टिप्पणी के बाद प्रवक्ता नुपुर शर्मा और उनके परिवार को दिल्ली पुलिस ने एक शिकायत के बाद सुरक्षा मुहैया करवाई है। नुपुर को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके खिलाफ उन्होंने थाने में शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसी एफआईआर के आधार पर पुलिस ने उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया की है। कोर्ट ने कहा-इस मामलें पर कोर्ट ने कहा है कि इसका फैसला कोर्ट करेगी की नूपुर शर्मा का बयान ग़लत था या सही लेकिन उससे पहले ही देश में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, जबकि मामला कानून के तहत हो रहा है। खुले तौर पर कहा जा रहा है कि अगर कोई पैगंबर के बारे में कुछ कहता है तो जीभ काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नूपुर की टिप्पणियों के खिलाफ शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करेगी और इसकी जांच करेगी।

