पुरोला में सड़कों पर उतरे व्यापारी,किया जमकर प्रदर्शन 

धर्मांतरण का मुद्दा देश में पहले से ही गर्मी बनाए हुए हैं इसी कड़ी में आज सोमवार को पुरोला नगर व्यापार मंडल की ओर से क्षेत्र में बाजार बंद  किया गया। इस दौरान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से आज बंद हैं। वहीं, व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर धरना प्रर्शन किया। प्रदर्शन में कई हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता इसमें मौजूद रहे। संशोधित धर्मांतरण कानून के तहत प्रदेश में पहला मामला दर्ज हुआ है। 

कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर विरोध जताया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसील में धरना देने पहुंचे और सीएम धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होने ग्रामीणों सहित कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर मुकदमे दर्ज करने का विरोध जताया।  प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी न होने पर रवांई घाटी में उग्र आंदोलन करने की भी बात कही है।

ये है पूरा मामला –दरअसल,बीती 23 दिसंबर को देवढुंग क्षेत्र में एक संस्था के निर्माणाधीन भवन में एक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था जिसपर आरोप था कि यहां बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर धर्मांतरण कराया जा रहा था।इस दौरान ग्रामीणों व समारोह आयोजकों में हाथापाई भी हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *