गुजरात चुनाव से पहले भाजपा के उम्मीदवारों की सूची हुई जारी 

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज गुरूवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची निकाली है। इसके तहत 160 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ये सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को भी टिकट दिया गया है।

मांडवी से अनिरुद्ध भाई, अंजार से त्रिकम भाई, गांधीधाम से मालती बेन, मोरबी से कांतिलाल और कालवाड़ से वेगजी भाई को टिकट दिया गया है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को जामनगर नॉर्थ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, जाम नगर ग्रामीण से राघव जी, महुआ से शिवाभाई और जैतपुर से जयेश भाई ताल ठोंकेंगे। नितिन पटेल, विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चुडासमा, गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा, ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *