आज गुरूवार को मालदीव की राजधानी माले की एक इमारत में आकस्मिक आग लगी है। खबर है कि इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। जिनमें नौ भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं।
हादसे का कारण-
अधिकारियों के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कार गैराज में भीषण आग लगी है। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। जांच के दौरान ऊपरी मंजिल पर 10 लोगों के शव मिले, जिनमें नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी है।

