IND vs ENG : इंग्लैंड ने जीता टॉस

एडिलेड : टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड में होने वाला है। आज गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा।  इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच को जीतने वाली टीम 13 नवंबर को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी। टीम इंडिया आठ साल से खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंची। टी-20 सेमीफाइल मैच के पहले मेरठ से क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की मां इंद्रेश ने कहा है कि , ”आज सब मिलकर टीवी के आगे बैठकर सेमीफाइनल मैच देखेंगे और दुआ करेंगे की भारत मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे। भुवनेश्वर ने कल वीडियो कॉल की थी। मैंने टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया है।”

भारतीय टीम LIST-

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल , दीपक हुड्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *