केपटाउन : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच को दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 7 विकेट से जीता है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच भारत ने जीता था , पहला मैच जीतने के बाद ऐसा लगा था कि भारत दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचेगा। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस मैच को जीतने के बाद भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इससे पहले भी दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। और यह मैच जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 2 – 1 से यह सीरीज़ अपने नाम कर ली है
केपटाउन में खेले गये तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में एक दो बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी सभी ने निराश किया। पहली पारी में कप्तान विराट कोहली के 79 रनों की पारी से भारत 223 के स्कोर तक पहुंच पाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने 210 रन पर ही समेट दिया. भारत के पास एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने का मौका था.
पहली पारी में सलामी जोड़ी केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने निराश किया. राहुल जहां 12 रन बनाकर आउट हुए, वहीं मयंक अग्रवाल 15 रन का ही योगदान दे पाए. हां, चेतेश्वर पुजारा ने विराट का काफ़ी साथ दिया और 43 रनों की पारी खेली।
दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट 20 रन के स्कोर पर ही गिर गया। . केएल राहुल एक बार फिर 10 रन बनाकर आउट हो गये. उससे पहले मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर पवेलियन पहुंच गये. कोहली ने 29 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत नाबाद 100 रन बनाकर चमके। इन बल्लेबाज़ों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 2 शुरुवाती झटके लगने के बाद कीगन पीटरसन के 82 रनों की सूझबूझ भरी पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

