अब घर बैठे बनवा सकते हैं वोटर आई डी कार्ड, जानिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली : अगर आप भारतीय नागरिक हैं और आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, तो आप वोटर आईडी कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं।
आपको बता दें कि पहले वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन सिर्फ स्थानीय या आम चुनाव से पहले ही संभव था, लेकिन अब चुनाव आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके द्वारा आप वोटर आई डी कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे हैं। से आप मतदाता कार्ड के लिए घर से भी अप्लाई कर सकते हैं।


आइए आपको बताते है कैसे घर बैठे आप आवेदन कर सकते है……

  • सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वोटर सर्विसेस पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर यूज़ करके एक नया अकाउंट बनाना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर आए OTP को बॉक्स में प्रविष्ट करना होगा।
  • आपको अपना एक यूनिक पासवर्ड चुनना होगा , और उसके बाद आप लॉगिन कर सकते हैं।
  • लॉगिन करने के बाद आपको न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद अपनी सारी डीटेल भरें और ज़रूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। फिर सब्मिट कर दें।
  • अब आपकी मेल आईडी पर एक मेल आएगा , इसमें एक पर्सनल वोटर आईडी पेज का लिंक होगा।
  • इसके बाद आप अपनी ऐप्लिकेशन को ट्रैक कर सकेंगे , और कुछ ही दिनों में आपका वोटर आई डी कार्ड मिल जाएगा।