नई दिल्ली : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों के बाद फिर से शुरू हो गई। अब यह यात्रा दिल्ली से रवाना होकर यूपी में प्रवेश कर चुकी है। तीन दिनों तक यह उत्तर प्रदेश में रहेगी। यूपी में प्रवेश से पहले राहुल गांधी की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसनें वह मंदिर में दर्शन करते भी दिखाई देते हैं। साथ ही एक फ़ोटो में उनके हाथों में गदा भी दिखाई दे रही है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सैलाब दिल्ली के कश्मीरी गेट से यूपी के गाजियाबाद की तरफ बढ़ रहा है। यमुना बाजार में हनुमान मंदिर पर सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथ में झंडे और बैनर लिए इकट्ठे हुए और फिर यहां से यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी ने यहा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। वो यहां गदा थामे भी नजर आए।यूपी में प्रवेश से पहले भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोग ‘भारत जोड़ो’ के नारे लगाते रहे। । सुरक्षा-व्यवस्था संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। एनसीआर में पहंचने से पहले यात्रा ने 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होते हुए हरियाणा में 130 किलोमीटर का सफर तय किया था।
9 दिन बाद फिर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’

