नई दिल्ली: राजनीतिक गलियारों में चुनावी हलचल के चलते पार्टियों की तैयारियां ज़ोरो पर हैं। ऐसे में आज भाजपा पार्टी को पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पूर्व जोर का झटका लगा है। क्यूंकि आज भाजपा के पूर्व मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस का साथ पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में बाबुल सुप्रियो टीएमसी में दाखिल हुए हैं। आपको बतादें की बीते जुलाई महीने बाबुल सुप्रियो ने अचानक ही भाजपा से इस्तीफा दिया था जिससे काफी अटकले लगाई जा रही थी। लेकिन तब बाबुल ने राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया था और उसके एक महीने बाद बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली।
बाबुल सुप्रियो के पार्टी में शामिल होने पर टीएमसी की तरफ से बयान जारी हुआ है कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं। उनका पार्टी के सभी सदस्य स्वागत करते हैं। जैसा की सभी जानते है कि जुलाई महीने में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देते हुए राजनीति से संन्यास के लिए कहा था लेकिन फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है। राजनीति से अलग होकर भी अपने उस उदेश्य को पूरा कर सकते हैं, और अब उनके आज अचानक भाजपा को छोड़ तृणमूल में शामिल होने से सभी तरफ चर्चाए होनी शुरू हो गयीं हैं।

