जलवायु परिवर्तन का असर पूरी दुनिया पर पड़ता साफ़ दिख रहा है। कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का तांडव दिख रहा है। भारत के कई हिस्सों में गर्मी से कोहराम मचा हुआ है। आए दिन लोगों के मरने की खबरें आ रहीं हैं । तापमान ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक 50 डिग्री के पार हुआ है और इस बीच अधिकारियों ने बताया कि इस बार गर्मी के मौसम में अब तक 40 हजार से अधिक हीटस्ट्रोक के मामले सामने आए हैं। प्रचंड गर्मी ने पूरे देश में सौ से ज्यादा जिंदगी ख़त्म की है। जबकि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से भारी बारिश से बाढ़ से जूझ रहे हैं। एशिया भर में अरबों लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत में तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस (122 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक चला गया है। जो अब तक की सबसे लंबी गर्मी की लहरों में से एक है। अस्पतालों में गर्मी से प्रभावित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। लोग जरूरी काम के लिए भी दोपहर में घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने संघीय और राज्य संस्थानों को मरीजों का तुरंत इलाज करने का आदेश दिया है। जबकि दिल्ली के अस्पतालों को निर्देश दिया गया था कि वे अधिक बिस्तर उपलब्ध कराएं। कम से कम 110 लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
भारत में प्रचंड गर्मी से हाहाकार, सैकड़ों मौतें दर्ज

