पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगें सुखजिंदर रंधावा,जानिए कौन बनेगें उपमुख्यमंत्री ?

 चंडीगढ़ : पंजाब में सत्ता परिवर्तन की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बीते दिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफे की मांग की गई। और आज मिल रही ख़बरों के अनुसार,विधायक सुखजिंदर रंधावा पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनेंगें इसका भी ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुखजिंदर रंधावा ने राज्यपाल से मुलाक़ात के लिए  समय माँगा है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह कोटकपूरा और दर्शन सिंह बराड़ ने भी इस बात को सही बताया है। कांग्रेस आलाकमान पंजाब में वन प्लस 2 के फार्मूले का उपयोग करेगी। मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगें। दोनों ही उपमुखयमंत्री एक दलित और एक हिन्दू समाज से होगा। जिस कड़ी में दलित कोटे से अरुणा चौधरी और हिन्दू चेहरे के लिए भारत भूषण आशु के नाम तय किए गए हैं।

चंडीगढ़ में रंधावा के आवास के बाहर कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कल सोमवार को ही रंधावा सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। आलाकमान द्वारा लिए  गए फैसले के अनुसार,इस बात की आज ही घोषणा होगी। सुनील जाखड़ के नाम को लेकर खूब बातें की गईं, हालांकि कांग्रेस के कुछ नेता सिख चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी दिए जाने की सिफारिश कर रहे थे। मीडिया ख़बरों के मुताबिक़,नवजोत सिंह सिद्धू भी मुख्यमंत्री पद के लिए काफी प्रयास तो किए लेकिन सफल नहीं हो सके। सिद्धू ने खुद हाईकमान से मुख्यमंत्री पद की मांग की थी। सिद्धू ने आलाकमान पर दबाव बनाने की भी कोशिश की थी लेकिन अंत में रंधावा के नाम पर मोहर लगी। 

इस ऐलान के बाद सुखजिंदर रंधावा का कहना है कि सरकार चाहे 4 महीने की हो या 4 दिन की, काम करने वाले के लिए ये समय पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने काम नहीं करना है तो उसके लिए 4 साल भी कम हैं। मुख्यमंत्री की शपथ को लेकर उन्होंने कहा इस पर अंतिम फैसला आलाकमान का होगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद रविवार को चंडीगढ़ में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्थगित कर  गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *