सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन में उछाल,सेंसेक्स 1000 अंक उछला

बीते दिन सोमवार को सप्ताह की शुरूआती दिन में बड़ी गिरावट के साथ समाप्त हुआ था बाजार। और आज दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर खोला गया है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंकों की तेजी के साथ 56,819 पर पहुंच गया है। इस बढ़त के कारण निवेशकों की संपत्ति 5 लाख करोड़ रुपये अधिक हो गई है।  टाटा स्टील के शेयर में आज 5 फीसदी बढ़ोतरी आई है। 

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 498 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 158 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स 520.78 अंक या 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 56,342.79 के स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी सूचकांक भी 153.90 अंक या  0.93 फीसदी की उछाल के साथ 16, 768.10 के स्तर पर जा पहुंचा।

बढ़े शेयर की सूची –बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में टाइटन, एचसीएल टेक, आईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो हैं। इसके साथ ही एयरटेल, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एसबीआई और सन फार्मा भी 1 से 2 फीसदी के बीच बढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *