उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है जिसके चलते थाना नगला खंगर क्षेत्र में आज बुधवार तड़के एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई। जिस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है। 22 यात्री घायल हुए है जिन्हें शिकोहाबाद अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी घायलों को सैफई रेफर किया गया है। मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।
खबर के मुताबिक़, लुधियाना से स्लीपर बस रायबरेली जा रही थी जहां बस में करीब 60 यात्री थे। बुधवार तड़के नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर गड्ढे में चली गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।
मृतकों के नाम
रीना उम्र 22 वर्ष पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर।अयांश उम्र 15 माह पुत्र सुनील सन्तलाला उम्र 67 वर्ष निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी ।अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

