राहुल की यात्रा में टेंट जलाने का प्रयास,मचा हड़ंकप

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बने एक टेंट में आग लगाने के प्रयास के बाद बवाल मचा हुआ है। सवाईमाधोपुर के बामनवास में बीते दिन सोमवार देर रात कुछ अज्ञात लोग टेंट में आग लगाने की कोशिश में थे। इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचित किया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक़, सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात 10 से 15 लोग टेंट में गोवंश छोड़कर आग लगाने की तैयारी में थे और एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोवंश को देखा तो उसे खदेड़ने की कोशिश की। तभी उसने आरोपियों को आग लगाने की साजिश करते हुए सुन लिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। सोमवार रात 12 बजे भारत जोड़ो यात्रा के लिए टोंड गांव में खाना बनाया जा रहा था। तभी कुछ लोग वहा आए, ध्यान भटकाने के लिए गोवंश छोड़ दी। जब कार्यकर्ता गोवंश भगाने गए तो एक कार्यकर्ता ने बदमाशों की बातें सुनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *