उत्तराखंड में सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली/देहरादून : हमेशा की तरह इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। और इस बार वह दिवाली के लिए शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे।दर्शन करने के बाद पीएम सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने हर साल दिवाली देश के सैनिकों के साथ ही मनाई है। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी शुक्रवार को सीधे केदारनाथ जाएंगे , और यहां बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम यहां हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद पीएम बद्रीनाथ धाम पहुंचेंगे और अगले दिन सुबह बद्रीनाथ जी के दर्शन करने के बाद यहां भी पीएम अधिकारियों और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ चल रहे कार्यों का निरिक्षण करेंगे। और फिर प्रधानमंत्री यहां से माणा गांव जाएंगे,यहां वह स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से मिलेंगे। माणा गांव भारत का आख़िरी गांव कहा जाता है और यह चीन की सीमा से सटा हुआ है। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के बाद पीएम यहां से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।