आम आदमी पार्टी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से बीते दिन सोमवार को किए गए एलान के बाद से आम आदमी पार्टी बेहद खुश नज़र आ रही है जिसके बाद उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्बोधन किया,जिसमें उन्होंने बोला कि कार्यकर्ताओं और देश की जनता का शुक्रिया किया और राष्ट्रीय पार्टी बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी और अब अपने आलोचकों को भी तहेदिल से बधाई देते हैं। उन्होंने कहा जब हमने शुरू किया था तब पैसे नहीं थे लोग नहीं थे, अब भी पैसे नहीं थे लेकिन आदमी बहुत हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज सोचता हूं तो लगता है कि हमारी कोई औकात नहीं लेकिन हम कहां से कहां पहुंचे, इसका मतलब भगवान हमसे देश के लिए कुछ कराना चाहता है।
केजरीवाल ने कहा कि आज इस मौके पर मनीष और जैन जी की बहुत याद आ रही है। वो होते तो इस मौके पर चार चांद लग जाते। वो संघर्ष कर रहे हैं, देश के लिए हम सबके लिए।

