उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आज दोपहर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इटावा-मैनपुरी रोड पर दोपहर को अचानक हुए इस हादसे में अभी तक 6 लोगों के मरने की खबर है। एक की हालत गंभीर बताई होने की बात कही जा रही है। हादसा थाना सैफई क्षेत्र के नगला राठौर के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ ही राहगीरों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
आपको बतादें कि घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। जसवंतनगर के लटपुरा निवासी गोपाल गुप्ता का फोटो स्टूडियो है, उनकी टीम सैफई थाना क्षेत्र के किसी गांव में शादी के फोटो-वीडियो शूट करने गई थी। यह हादसा वाहन के वहां से लौटे हुए हुआ है। इनकी कार का टायर फटने से वाहन अनियिंत्रित हो गया, जिससे उनकी कार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
सीएम योगी ने जताया शोक –मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का समुचित उपचार करवाने का निर्देश दिया है।

