बड़ी मशक्कत के बाद आखिर पकड़ा गया तेंदुआ,लोग आए सेल्फी लेने   

उत्तराखंड की भाखड़ा रेंज से सटे गांव किनारे पर शिकारी की तरफ से सेंध लगाने के बाद उसमें तेंदुआ फस गया। गांव के प्रद्यान ने जब इस बात की जानकारी दी तो,तुरंत वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरान्त ट्रेंक्यूलाइज किया। तेंदुए को पकड़ने के लिए  काठगोदाम स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। जहां तेंदुए की हालत अब सामने बनी हुई है। 

आपको बतादें कि वन विभाग तेंदुए को सोलर फेंसिंग के तार में फंसने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि फंदा सूअर को फंसाने के लिए लगाया गया था। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज के अधिकारियों को सुबह नौ बजे गांव की सीमा पर तेंदुए के फंसने की सूचना मिली। सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी तनुजा परिहार वन विभाग की टीम के साथ आरटीओ रोड दीक्षांत स्कूल के पीछे पहुंचीं।

ऐसे पकड़ा गया तेंदुआ –टीम ने तीसरा डॉट मारा जो सही जगह लगा। इसके 10 मिनट बाद तेंदुआ बेहोश हो गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को तार काटकर उसे फंदे से अलग किया और पिंजरे में डालकर उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे ग्लूकोज चढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *