पिछले दिनों उत्तराखंड दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर यह जानकारी साझा की है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव पिछले दिनों पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने लगातार 3 दिनों तक पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें की थी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ एक बड़े प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया था।

