अयोध्या : राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। दूसरे दिन आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ सामान्य है। मंगलवार को भारी भीड़ के मंदिर परिसर में घुसने से अव्यवस्था फैली हुई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में हुई अफसरों की बैठक में यह मामला उठाया गया है। मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन के लिए भक्तों से कहा है। इसका असर बुधवार को दिखाई दिया। बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही। कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं।
Related Posts
उत्तराखंड में मौसम ख़राब,चार धाम बर्फ़ से ढके
आज राजधानी दून व आसपास के इलाकों के अलावा राज्य में भीषण ठण्ड है । मौसम का मिजाज अचानक बेहद…
अंत्येष्टि से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दस घायल
चमोली : चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास सड़क हादसा होने की खबर है जहां कई लोग इसमें घायल हुए हैं…
मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Pradeep Bahuguna- देहरादून : केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून में भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन…