घर में मृत पाए गए डीजी लोहिया,हत्या की आशंका

जम्मू : जम्मू-कश्मीर से ख़बर आ रही है कि डीजी (जेल) एच के लोहिया घर में ही मृत पाये गये हैं,जिसके बाद प्रशासन जांच में जुट गया है। डीजी जेल के नौकर के फरार होने के बाद इसकी आतंकी दृष्टिकोण से जांच किये जाने की बात कही जा रही है। एडीजीपी मुकेश सिंह ( जम्मू ) ने कहा है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार कोई आतंकी कृत्य स्पष्ट नहीं है लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है। हत्या के बाद इसमें इस्तेमाल किये गये हथियार ज़ब्त कर लिये गये हैं. पुलिस को कुछ दस्तावेज़ मिले हैं जो सहायक यासिर की मानसिक स्थिति को दर्शा रहे हैं।
एडीजीपी मुकेश सिंह ( जम्मू ) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक घरेलू सहायक यासिर अहमद मुख्य आरोपी है. जांच से पता चलता है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था। यहां चर्चा कर दें कि जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की उनके निवास पर हत्या कर दी गयी है. मामले में पुलिस को उनके घरेलू सहायक यानी नौकर पर शक है।