एयर इंडिया और एयर एशिया के बीच बड़ा करार,एक के टिकट से दोनों फ्लाइट्स में सफर की मंजूरी

 
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है ,टाटा संस के हाथों में एयर इंडिया की कमान पहुंचने के बाद आज खबर आई है कि अब कंपनी का पूरा फोकस यात्रियों को सभी सुविधाएं देने का है। जिसके तहत अहम फैसला करते हुए एयर इंडिया और एयर एशिया के बीच बड़ी डील हुई है जिसमें अब एक एयरलाइन का टिकट लेकर यात्री दूसरी एयरलाइन की फ्लाइट में यात्रा कर सकते हैं।

 यात्रियों को हुआ फायदा-आपको बतादें कि हुई डील में एयर इंडिया और एयर एशिया के बीच एक करार किया हुआ है जिसमें परिचालन में किसी भी तरह कोई दिक्कत आने की स्थिति में दोनों ही एयरलाइन एक-दूसरे के यात्रियों को यात्रा करवानें के जिम्मेदार होंगें। यह करार इसलिए किया गया है ताकि किसी एक एयरलाइन की फ्लाइट में बाधा उत्पन्न होने पर यात्रियों को अधिक असुविधा न हो।  इसके तहत जिस एयरलाइन की फ्लाइट पहले उपलब्ध होगी, यात्री एक टिकट के  यात्रा कर सकेंगें।

2024 तक लागू –
ये जो दोनों कंपनियों में डील हुई है ये आगामी साल 2024 तक प्रभावी हैं। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में जारी किया गया है कि एयरलाइन के बीच हुए करार के तहत यह व्यवस्था 10 फरवरी 2022 से लेकर फरवरी 2024 तक लागू रहेगी। हालांकि, यह व्यवस्था केवल घरेलू उड़ानों के लिए ही लागू है। इन दोनों एयरलाइंस ने एक समझौते के माध्यम से IROPs व्यवस्था को अपनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *