झमाझम बारिश से गर्मी हुई कम, लोगों ने ली राहत की सांस

सभी राज्यों में जमकर भीषण गर्मी के बाद आज कुछ राहत  महसूस हुई है इधर दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर से कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा  बन गया। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। वहीं, दोपहर करीब तीन बजे तेज आंधी आई और बाद में बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया है कि 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पीतमपुरा में 40.5, पूसा में 40.4 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *