दिल्ली की सड़कों से गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली : कल बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कन्याकुमारी से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन में 3,500 किलोमीटर रास्ता तय करके कश्मीर जाने के बीच यह यात्रा दिल्ली की सड़कों पर भी नज़र आएगी। इसके अलावा यात्रा दिल्ली में उत्तर प्रदेश की तरफ से मयूर विहार के रास्ते प्रवेश करेगी और दिल्ली में 45 किलोमीटर रास्ता करके सिंघु बॉर्डर से हरियाणा जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी सभाएं करने के साथ-साथ लोगों से बातचीत करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यात्रा के संबंध में तैयारी तेज कर दी है।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व सांसद संजय निरुपम व दिल्ली प्रदेश कंग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ अगले कदम के तहत इस यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *