चीन में भूकंप से अब तक 46 की मौत,घरों में बिजली गुल 

चीन : गौरतलब है बीते दिन सोमवार को चीन के सिचुआन में भूकंप आया और भारी तबाही मची।अचानक आई प्राकृतिक आपदा में अब तक 46 लोगों ने जान गवाई है। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि सेकेंड में सबकुछ तबाह कर गया। यहां कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी में रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता  6.8 मापी गई थी। भूकंप में चट्टानें भी टूटकर सड़कों पर गिर गई और रिहायशी इलाकों में इमारतों के मलबे में लोग दबकर मर गए।

 गांजी और याआन में फंसे 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित  स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा सिचुआन में  6,500 से अधिक बचाव दल, चार हेलीकॉप्टर और दो मानव रहित हवाई वाहन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की 1100 टीमें लगाई गई हैं। वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए 50 मिलियन युआन वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रांतीय सरकार ने भी गांजी को 50 मिलियन युआन आवंटित किए हैं। लुडिंग काउंटी, जहां भूकंप का केंद्र था वहां 3,000 टेंट और 10,000 तह बिस्तरों सहित राहत सामग्री आवंटित की गई थी।

चीन में 2008 में आए थे 8.2 तीव्रता के भूकंप
दो मिनट के भीतर 69 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस समय भूकंप की तीव्रता  8.2 थी। इस हादसे में 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *