भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम का चेहरा:अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने आज पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम के चेहरें की घोषणा की है। उन्होंने भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है , और कहा है कि भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। भगवंत मान के नाम का ऐलान करते हुए केजरीवाल नें बताया कि हमने पंजाब में एक आंतरिक सर्वे कराया था और उस सर्वे में भगवंत मान को सबसे ज्यादा 21 लाख लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया। केजरीवाल नें बताया की भगवंत मां को क़रीब 93 फ़ीसदी लोगों ने सीएमके रूप में पसंद किया , वही पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को महज़ 3 फ़ीसदी लोगों ने पसंद किया।


वहीं, इस ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को बधाई दी। और पंजाब की जनता के लिए समर्पित रहने को कहा। अपने नाम पर मोहर लगने के बाद भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब में बेरोज़गारी को मिटाना और नशाख़ोरी को ख़त्म करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। और पार्टी नें मुझे जो बड़ी ज़िम्मेदारी दी है , अगर जनता का सम्म्मान मिलता है तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि पंजाब बहुत जल्द ही एक ख़ुशहाल ऱाज्य बनेगा। गौरतलब है कि बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी का एक बड़ा चेहरा है, और वे पंजाब के लोगों के बीच भी लोकप्रिय हैं। इसके बाद उन्होंने कहा था कि लोगों की राय के बाद ही सीएम के चेहरे पर फ़ैसला होगा। और इसके लिए आम आदमी पार्टी ने सर्वे के लिए एक नंबर भी जारी किया था।