कौन बनेगा मुख्यमंत्री? ये पांच नाम आए सामने !

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद अब सीएम पद के चहेरे पर चर्चा गरम है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 54 सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। जबकि साल 2018 में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस महज 35 सीटों पर सिमट के रह गई है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी बिना किसी चेहरे के विधानसभा चुनाव मैदान में उत्तरी थी और अब सवाल उठता है कि पार्टी का सीएम चेहरा किसे चुनेगी ?  पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ कई बड़े चेहरों के नामों पर चर्चा जारी है। अब देखने वाली बात ये होगी की पार्टी किस चेहरे को ये जिम्मेदारी देगी। दरसल ,पांच बड़े चेहरों के बारे में जो छत्तीसगढ़ में सीएम पद की रेस में आ रहे हैं।
सीएम रहे रमन सिंह राज्य में भाजपा का बड़ा चेहरा है। रमन सिंह 15 साल सूबे के मुख्यमंत्री रहे हैं। दूसरा चेहरा है भारत सरकार में मंत्री रेणुका सिंह जो आदिवासी समाज से आती हैं। उनको पार्टी ने भरतपुर सोनहत सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। छत्तीसगढ़ बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल भी सीएम पद की रेस में हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव भी सीएम की रेस में शामिल हैं। माना जा रहा है कि अगर डॉ. रमन सिंह को मौका नहीं मिलता है तो अरुण साव को सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में लता उसेंडी बीजेपी का बड़ा आदिवासी चेहरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *