केके की मौत पर सियासत शुरू,भाजपा ने टीएमसी पर लगाया सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

गौरतलब है कि बीती रात मंगलवार को मशहूर गायक केके का हार्ट अटैक से निधन हो गया है,जिसपर आज बुधवार सुबह से राजनीति भी शुरू कर दी गई है इसके चलते बॉलीवुड मशहूर गायक केके की मौत का ज़िम्मेद्दार भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार को ठहराया है,और  निष्पक्ष जांच की मांग भी की है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्या ने कहा, जिस प्रोग्राम में केके गाना गाने आए थे वहां 7 हजार लोग मौजूद थे। जबकि, वहां पर सिर्फ तीन हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इसके बावजूद उन्हें वहां शो करने दिया गया, इसका मतलब है कि एक वीआईपी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हुए थे।

भाजपा को तृणमूल का जवाब-इस आरोप पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने सफाई देते हुए कहा है कि भाजपा को अपनी घटिया राजनीति से बाज आना चाहिए और एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, गायक केके की मृत्यु दुखद है लेकिन अगर भाजपा अब कहे की केके भाजपा के नेता थे तो भी हमें कोई हैरानी नहीं होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *