उत्तराखंड के जंगलों में आग का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को दो बड़े मामलों में तत्काल सुनवाई हुई है। इनमें एक मामला उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से जुड़ा है। कोर्ट में एक याचिका का जिक्र करते हुए जंगल की आग के मामलें पर तुरंत सुनवाई की अपील की है। इस पर कोर्ट ने वकील से एक ईमेल भेजने के लिए कहा है। इस पर विचार करने का ही आश्वासन दिया है। इस पर वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जंगल की आगों को लेकल पिछले चार वर्षों से तीन याचिकाएं लंबित हैं।  पश्चिम बंगाल के बीरभूम से लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए देबाशीष धर ने अपना पर्चा खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की है। देबाशीष की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *