अल्मोड़ाः सेना में भर्ती की आस लिए बैठे वीरों का इंतज़ार खत्म हो गया है और अब आगामी अगस्त में रानीखेत में होने वाली अग्निवीरों की भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक में डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आदित्य मिश्रा ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से भर्ती के दौरान प्रशासन से सहयोग की मांग की है। डायरेक्टर रिक्रूटमेंट ने इस विषय में बताया कि भर्ती रैली में काफी संख्या में अभ्यर्थी आते हैं और अभ्यर्थियों की भर्ती में पात्रता संबंधी कई कठिनाइयां होती है प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र से चेहरे का मिलान और अभिलेख सत्यापन में सहायता की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सार्वजनिक स्थानों पर भी अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए
कितने अभ्यर्थियों का हुआ रजिस्ट्रेशन –ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है। लैंसडौन भर्ती कार्यालय की देखरेख में होने वाली भर्ती रैली के लिए पांच दिन में पांच हजार से भी अधिक अग्निवीरों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

