बसंत कुमार पर कांग्रेस खेलेगी दांव,किया एलान 

गौरतलब है कि आप पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित कक्र मैदान  में उतारा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस बात को साझा  किया है। बीते दिन रविवार को ही बसंत कुमार और 2022 के चुनाव में बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने और भैरव नाथ टम्टा  ने रविवार को कांग्रेस का हाथ थामा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी क्योंकि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है। खनन माफिया सरकार पर हावी हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। यह सब मुद्दे उप चुनाव के प्रमुख मुद्दे होंगे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं के भी कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है।बसंत ने कहा कि कांग्रेस सांविधानिक सोच रखती है। पार्टी लोकतंत्र पर विश्वास करती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *