यात्रियों की बढ़ी समस्या,विक्रम-ऑटो, बस और ट्रकों का चक्काजाम

देहरादून : ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता और देहरादून, हरिद्वार जिले में दस साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में आज मंगलवार को प्रदेशभर में चक्का जाम हुआ है। इससे यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे लोगों को वाहन नहीं मिल रहे हैं। सड़कों पर एक दो वाहन ही दिख रहे हैं। प्रदेशभर के वाहन स्वामी देहरादून में विधानसभा जाएंगे। 
परिवहन विभाग ने देहरादून के डोईवाला और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में निजी सहभागिता से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर शुरू किए हैं। वाहनों की फिटनेस अनिवार्य करने के विरोध में विक्रम, ऑटो, बस, ट्रक, सिटी बस संचालक भी विरोध प्रदर्शन में उतरे है।आरटीए देहरादून के दस साल से पुराने डीजल ऑटो, विक्रमों का संचालन बंद करने के फैसले का भी भारी विरोध हो रहा है। उत्तराखंड विक्रम, ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ, सिटी बस सेवा महासंघ सहित गढ़वाल मंडल की करीब 15 यूनियनों के साथ ही कुमाऊं मंडल की यूनियन भी मौजूद है। चक्काजाम में नहीं केवल विधानसभा कूच में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *