अल्मोड़ा हाइवे पर हादसा, कार के उड़े परखच्चे

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर आज मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। फलसीमा के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौकेपर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। अनियंत्रित हुई और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।  पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची।     कार सवार सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या, निवासी उडयारी, हवालबाग गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने घायल को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत कह दिया। शव को पोस्टमार्टमके भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *