SI भगवान सिंह को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के पुलिस के उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को केंद्रीय गृहमंत्री पदक सम्मान किया जाएगा। उन्हें यह पदक गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन कैटेगरी के तौर पर दिया जाएगा। ऑनर किलिंग करने वालों को मृत्युदंड दिलाने के लिए दिया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

18 मई 2018 को हरिद्वार के खानपुर में स्वजनों के विरुद्ध जाकर शादी करने के पर दो सगे भाईयों कुलदीप व अरूण और ममेरे भाई राहुल ने अपनी बहन प्रीति की मामा के घर ग्राम अवधिपुर जाकर कुल्हाड़ी व फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। माननीय अपर सत्र न्यायाधीश लक्सर, हरिद्वार द्वारा अभियुक्त कुलदीप, अरूण व राहुल को धारा 302 भादवि के रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी के अपराध के लिए मृत्युदंड एवं अर्थदंड से दंडित किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *