बरेली में भीषण सड़क हादसा,7 लोगों की मौत 

आज मंगलवार को यूपी के बरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हुई है,जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया वहीं दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी ने दुःख प्रकट किया है और परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।इसके अलावा बरेली जिले के फतेहगंज थाना इलाके में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हुई और एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। मंगलवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल से मरीज लेकर पीलीभीत जा रही एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर (मिनी ट्रक) में घुस गई। हादसे में मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं। डॉक्टर ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने जाम न लगे इसलिए एक लाइन बंद कर दूसरी लाइन से यातायात निकाला। घटना स्थल पर एडीजी और एसएसपी पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *