राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून में,सीएम आवास पर अहम बैठक 

देहरादून : आज सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड पहुंची हैं। सुबह करीब दस बजे वो राजधानी देहरादून पहुंचीं। जहाँ सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा सांसदों, विधायकों से साथ बैठक की गई है। 

खबरों की मानें तो संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी सांसद व संगठन के पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *