50 फीट ऊंचे पुल से गिरी बस,15 की मौत

मध्य प्रदेश से दुखद खबर मिल रही है, जहां खरगोन जिले में हादसा हुआ है। बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस सीधा नीचे जा गिरी जिसमें अभी तक 15 लोगों की मौत होने की खबर है लेकिन संख्या बढ़ने की सम्भावना जताई गई है। जिस नदी में बस गिरी है वो पूरी तरह सूखी है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक़, 15 लोगों की मौत हुई है। पुलिस और प्रशासन ने अब तक मौतों की पुष्टि नहीं हुई है। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुँच सकता है। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया हैं। 

बस क्रमांक एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की है और खरगोन से इंदौर के लिए निकली थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *