देहरादून : कोरोना की रफ़्तार देश में फिरसे खतरनाक रूप ले रही है इसी कड़ी में इस घटक संक्रमण की चपेट में कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव आ गए हैं। उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। यादव ने खुद बताया है कि बीती रात रविवार को मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मुझे बेहद हल्के लक्षण हैं। कोई अधिक परेशानी नहीं हुई है।
फिर भी मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मेरा आग्रह है कि सभी स्वयं को आइसोलेट कर लें। अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें भी संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। भट्ट ने खुद को घर में आइसोलेट किया।

