पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक को चार लोस क्षेत्रों की मिली जिम्मेदारी

देहरादून : केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को उत्तर प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वे 31 मई से चार जून तक इन क्षेत्रों में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम में शामिल करेंगे । मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को आमजन तक पहुंचाने के लिए महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार से सांसद डॉ. निशंक को जनसंपर्क अभियान में अहम जिम्मेदारी दी  गई है।  अविभाजित उत्तर प्रदेश में 1991 में सबसे कम उम्र के विधायक रहे। वह यूपी में दो बार कैबिनेट मंत्री रहने के साथ कल्याण सिंह के करीबियों में गिने जाते थे। यूपी में मुझे एक बार फिर काम करने का मौका मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *