बांदा: बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक तेज़ी से डिवाइडर से जा टकराई और हादसे में मासूम समेत तीन की मौत हो गई, इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चारों बाइक सवार एक ही परिवार से हैं। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी थे। जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का अस्पताल पहुंचाया है और परिजनों का इंतजार कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बेहद दर्दनाक सड़क हादसा, मासूम समेत चार की मौत

