यूपी के बलिया में 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,4 आरोपी गिरफ्तार

मुज्जफरनगर : दुष्कर्म मामले थमने का नाम नहीं ले रहे ऐसे घिनौने अपराध महिलाओं और बच्चियों के अस्तित्व को हिला देने वाले होते है। अब मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है। बलिया बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।  घटना की जानकारी पुलिस ने जानकारी दी है।  पीड़ित किशोरी ने आज संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि शौच जाते वक्त उसे पीछे से दबोच लिया गया तथा उसका मुंह व आंख बंद कर दिया गया और उसके साथ सामूहिक  बलात्कार करने के बाद परिजनों को ये बात बताई। ऐसा करने पर बलात्कार का वीडियो वायरल करने की बात कही गई।घटना के अगले दिन ही उनके द्वारा मामले की तहरीर बांसडीह पुलिस को दी गई,लेकिन जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

कल देर शाम ये मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस अधिकारियों को इस पूरी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक राम करन नैय्यर ने कहा, इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर सोमवार को चार युवकों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जहाँ बताया कि पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ में लगी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपी 18 से 20 वर्ष के हैं। पीड़िता ने बेहद दुःख के साथ अपनी आपबीती पुलिस को बताई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *