हरिद्वार धर्मसंसद :वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की जमानत फिर खारिज

हरिद्वार : गौरतलब हैं कि धर्मसंसद मामला काफी दिनों से सुर्ख़ियों में बना हुआ जिसमें हाल ही में वसीम रिज़वी उर्फ़ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ़्तारी भी हुई है। इसके अलावा महाराज यति को भी गिरफतार किया गया था। इस मामलें पर ताज़ा खबर प्राप्त हो रही है कि यूपी के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की जमानत अर्जी एडीजे चतुर्थ रितेश श्रीवास्तव ने भी खारिज कर दी है।

जैसा की सभी जनते है कि हरिद्वार के प्रेस क्लब में पुस्तक विमोचन और 17 से 19 दिसंबर तक खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में हुई धर्म संसद के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप वसीम रिजवी पर लगा था। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। इन मुकदमों में ही पिछले दिनों उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सीजेएम कोर्ट पहले ही उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। भड़काऊ भाषण मामले में वसीम रिजवी के अलावा कई संतों पर भी मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *