भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच दूसरा वनडे शुरू,भारत ने की सधी शुरुआत

पर्ल(द .अफ्रीका): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच गया है, यह मैच पर्ल में खेला जा रहा है। आज टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान के एल राहुल ने पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला किया था। बता दें कि पिछले वनडे मैच में साउथ अफ़्रीका ने भारत को 31 रनों से हराया था और सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है। इसीलिए आज का मैच बेहद महत्वपूर्ण है। और आज के मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


स्कोर की बात करें तो कप्तान के एल राहुल और शिखर धवन अभी क्रीज पर मौजूद हैं। वैसे पिछले मैच में के एल राहुल कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे लेकिन शिखर धवन ने अर्धशतक जड़ा था। और आज के मैच में अभी तक 8 ओवरों की समाप्ति पर शिखर धवन के 24 और के एल राहुल के 18 रनों की बदौलत 53 रन बना लिए हैं।