हरिद्वार: आज हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में कुछ ही देर पहले हाईवे पर हड़कंप मच गया क्यूंकि रुड़की कीसे तरफ से आ रही कैदियों से भरे दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई और वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद वाहन में सवार जेल कर्मियों के भी होश उड़ गए. इस दुर्घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ. मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने दो अन्य वाहन बुलाकर कैदियों को सुरक्षित पेशी के लिए रोशनाबाद भेज दिया है। घटनास्थल पर जिला एवं सत्र न्यायालय के रोशनाबाद हरिद्वार में स्थित होने के कारण रुड़की जेल से भी काफी कैदियों को रोजाना हरिद्वार कड़ी सुरक्षा के बीच तारीख पर लाया जाता है. गुरुवार दोपहर भी कैदियों को पेशी पर लेकर जा रहे दो वाहन बहादराबाद में हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. जिससे अफरा तफरी मच गई. पीछे चल रहे वाहन का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है
कैदियों को ले जा रही गाड़ी की हुई टक्कर,मचा हड़कंप

