हरिद्वार का बुरा हाल,नज़ारा देखना मुश्किल-शुरू हुआ अभियान

हरिद्वार : प्रति वर्ष भगवन भोले का जब सावं माह आता है तो धर्मनगरी हरिद्वार का नज़ारा भक्तिमय हो जाता है और सभी तरफ रौनक और उत्साह होता है लेकिन इसके बाद कांवड़ मेला तो संपन्न हो जाता हैं लेकिन हरिद्वार में जो गंदगी का नज़ारा होता है उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगें। हर बार की तरफ इस बार भी करोड़ों कांवड़िए हजारों टन गंदगी छोड़ गए हैं। गंगा घाटों के साथ ही तमाम क्षेत्रों में कूड़े और प्लास्टिक की पन्नी बिछी पड़ी हैं। रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप और गंगा किनारे गंदगी फैली है। दुर्गंध से बुरा हाल है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन के दावे के मुताबिक, कांवड़ मेले में करीब तीन करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे हैं। कांवड़ियों के सैलाब की तुलना में शौचालय जैसी सुविधा नहीं थी। जिससे कांवड़िए रोड़ीबेलवाला, उत्तरी हरिद्वार, पंतद्वीप पार्किंग और बैरागी कैंप समेत गंगा किनारे गंदगी फैलाई है।  हर तरफ गंदगी के अलावा कूड़े और प्लास्टिक के ढेर लगे हैं। 
शहर से सामान्य दिनों में रोजाना 150 से 200 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जबकि स्नान पर्व पर एक दिन में 400 मीट्रिक टन तक कूड़ा निकलता है। अब कांवड़ मेले में कांवड़ियों का हुजूम उमड़ने के बाद गंगा घाट और तमाम जगहों पर गंदगी फैल गई। जिसे साफ करने के लिए अब हरकी पैड़ी और गंगा घाटों के अलावा मेला क्षेत्र से कूड़ा सफाई अभियान शुरू हो गया है।
आसपास के घाटों से करीब 500 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र कर उठाया गया।

इनमें प्लास्टिक की पन्नी, खाली बोतलें और पुराने कपड़े-चप्पल शामिल थे। घाटों के बाद अब मेला क्षेत्र में अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें सभी जगह को फिरसे पहले जैसा साफ़ सुथरा बनाया जाएगा। अभियान में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, जेई नरेश सिंह, सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सफाई निरीक्षक विकास छाछर, सफाई निरीक्षक सुनित, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी समेत 80 कर्मचारी शामिल हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि गंगा घाटों के बाद बाकी मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चलेगा। प्रत्येक जोन में 60-60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहां कुछ कूड़े का ढेर होना स्वाभाविक है। नगर निगम की टीम शहर में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार के लिए चौबीसों घंटे काम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *