देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार,24 घंटे में 12 हज़ार संक्रमित 

 फिरसे कोरोना देश में रफ़्तार पकड़ रहा है जिसके चलते इसके बढ़ते आंकड़े चिंता का सबब बन रहे हैं।  बीते 24 घंटे में 12,213 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें कल की तुलना में करीब 4 हजार की बढ़ोतरी आई है। तीन माहों में एक दिन के सबसे ज्यादा मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11 लोगों की महामारी से मौत हुई। वहीं सक्रिय केस बढ़कर 58,215 हो गए हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 हो गई है, जबकि कई राज्यों में यह 5 फीसदी से भी ज्यादा है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केसों में 4578 की भी बढ़ोतरी हुई है। 

यहां पांच राज्यों में मामलें – महाराष्ट्र में 4,024, केरल में 3,488, दिल्ली में 1,375, कर्नाटक में 648 और हरियाणा में 596 नए मामले मिले हैं। ये देश में कुल नए मामलों के 82.96 फीसदी हैं। नए संक्रमितों में 32.95 फीसदी अकेले महाराष्ट्र से हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार रोज 8 हजार से ज्यादा केस आए थे। सोमवार को 8,084, 10 जून को 8,328 नए मामले और 11 जून को 8,582 केस आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *